रायपुर
75 सीटों के साथ प्रदेश में फिर से कांग्रेस की भरोसे की सरकार बनेगी। पहले और दूसरे चरण दोनों में ही कांग्रेस को बहुमत मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि किसानों को 2640 रू. में धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, आरक्षण संशोधन विधेयक पर भाजपा धोखेबाजी तथा कांग्रेस सरकार की योजनाएं कांग्रेस के तरफ से चुनावी मुद्दा है। भाजपा के पास तो जनता के पास जाने के लिये मुद्दे ही नहीं है। न तो भाजपा मोदी सरकार के कामों की चर्चा कर रही और न ही भाजपा अपने 15 साल के कुशासन के बारे में चर्चा करने का साहस दिखा पा रही और उसको उठाने के लिये कांग्रेस सरकार ने कोई अवसर छोड़ा ही नहीं है। कांग्रेस की सरकार ने हर वर्ग के लिये काम किया है। इससे भाजपा मुद्दाविहीन हो चुकी है। वह सांप्रदायिकता के सहारे चुनाव में जाना चाहती है। जिसे छत्तीसगढ़ की जनता पसंद नहीं करते है।
बैज ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस के पास बताने के लिये अपने सरकार के गौरवशाली जनहित के काम है। हमारी सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के 95 प्रतिशत वायदों को पूरा किया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दाविहीन है। इसके विपरीत कांग्रेस के पास अपनी सरकार के साढ़े चार सालों के काम की लंबी फेहरिस्त है। 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा किया, स्वामी आत्मानंद स्कूल, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, दाई दीदी क्लिनिक, हाट बाजार क्लिनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुविधा योजनाओं से प्रदेश के आम आदमी का भरोसा कांग्रेस के प्रति बढ़ा है।
जनता, कांग्रेस सरकार बनाम भाजपा के 15 साल की तुलना कर रही है। भाजपा ने 2003 में आदिवासियों को 10 लीटर दूध वाली गाय देने का वायदा किया था, हर आदिवासी परिवार से एक को सरकारी नौकरी का वायदा किया था, पूरा नहीं किया। कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों से किये वादों को पूरा किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने चार साल में आदिवासी वर्ग के शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य के एवं कानूनी अधिकार के लिये अनेको कार्य किया। बस्तर क्षेत्र में आदिवासी के वर्ग शिक्षा के लिए 300 से अधिक बंद स्कूलों को खोला गया। नक्सलवाद को खत्म करने के लिए विश्वास, विकास और सुरक्षा के नीतियों के तहत काम किया गया। रमन सरकार के दौरान दस गांवों के 1707 आदिवासी परिवार से छीनी गई 4200 एकड़ जमीन को लौटाई गई, जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों को जेल से मुक्त कराया गया।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा ने जनता का भरोसा खो दिया है और 2018 विधानसभा चुनाव के बाद से ही लगातार जनता भारतीय जनता पार्टी के ऊपर अविश्वास जता रही। इसका एक बड़ा कारण यह है कि भूपेश बघेल एक बड़े छत्तीसगढ़ के ब्रांड के रूप में उभरे है। उनकी योजनायें सरकार के कामकाज के मुकाबले करने के लिये भारतीय जनता पार्टी के पास कुछ भी नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के जो स्थानीय नेता है उन पर से उनके नेतृत्व का भरोसा खत्म हो गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ BJP कार्यसमिति की बैठक 12-13 मई को, आगामी रणनीति पर होगा मंथन
छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत उपचुनाव साथ-साथ: 1 जून को होगा मतदान
पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत: छठवें-सातवें वेतनमान का एरियर देने का हाईकोर्ट का आदेश