रायपुर
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव की उपस्थित में प्रदेश कांग्रेस प्रोटोकॉल समिति की बैठक संपन्न हुयी। बैठक में चुनाव के दौरान आने वाले अतिथियों एवं स्टार प्रचारकों के कार्यक्रमों की व्यवस्था सुचारू रूप से करने के बारे में रणनीति बनाई गई।
बैठक में संयोजक शिव सिंह ठाकुर, समन्वयक अजय साहू, सदस्यगण विकास विजय बजाज, सुनील कुकरेजा, गजाला खान, शब्बीर खान, दिलीप चौहान, राजेश चौबे, सद्दाम सोलंकी, प्रभजोत सिंह लाडी, राहुल इंदुरिया, दानिश रफीक, अरशद अली, प्रगति मोहित बाजपेयी, रेणु मिश्रा, के.सूरज, जयेष तिवारी, जितेन्द्र सिन्हा, मोहम्मद अजहर, अब्दुल रब उपस्थित थे।

More Stories
बस्तर में ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान, ग्रामीणों के द्वार पहुंचकर समस्याएं सुलझा रही पुलिस
विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
फॉरेस्ट-होमगार्ड में नौकरी का झांसा, वर्दी दिखाकर लाखों की ठगी करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार