धमतरी.
जिले में ईडी की दो टीम धमतरी और कुरूद में छापा मारा है। जिससे जिले में हड़कंप मच गया है। प्रर्वतन निदेशालय की टीम राइस मिल एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर के कुरूद स्थित राईस मिल और घर में रेड मारी। लेकिन रोशन चंद्राकर बीते दस दिनों से परिवार सहित किसी काम से बाहर गए हुए है।
इसी तरह धमतरी के अधारी नवागांव वार्ड स्थित मार्कफेड ऑफिस ईडी की दूसरी टीम पहुंची। वहीं टीम जैसे ही यहां पहुंची। यहां के सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। जिसके बाद ऑफिस में डीएमओ से पूछताछ कर रही है। जिले में दोनों जगह मिलाकर करीब 10 की संख्या में ईडी के अधिकारी पहुंचे। बहरहाल अब तक ये नहीं पता चल पाया है कि ईडी की टीम यंहा क्यों पहुंची और किस चीज को लेकर पूछताछ कर रही है।

More Stories
जनसमस्या निवारण शिविर में मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी, चेहरे पर आई खुशी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव