रायपुर
प्रदेश कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। इसमें 53 लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। इसके अनुसार पूर्व महापौर जतिन जायसवाल जगदलपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी बनाए गए हैं। जतिन उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के करीबी माने जाते हैं। 58 वर्षीय जतिन नए चेहरे हैं। जगदलपुर सीट से भाजपा ने भी अपने पूर्व महापौर किरण देव को प्रत्याशी बनाया है। जगदलपुर अनारक्षित सीट पर दो पूर्व महापौर के बीच विधानसभा चुनाव में मुकाबला होगा। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होने वाले हैं। जिसमें पहले चरण में सात नवंबर को चुनाव होंगे और दूसरे चरण में 17 नवंबर को की तारीख सुनिश्चित की गई है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की पहली सूची 15 अक्टूबर को जारी हुई थी,वहीं 12 अक्टूबर को नईदिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी।

More Stories
देश-विदेश के पर्यटक आ रहे हैं जनजातीय संग्रहालय, उद्देश्य हो रहा सार्थक
सभी समाजों के बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, तभी होगा छत्तीसगढ़ का समग्र विकास – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
कर्रेगुट्टा पर पहुंची बस्तर तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फहराया तिरंगा