मुंबई
आप मानें या ना मानें। अंजलि अरोड़ा में कुछ तो बात है। कभी 'काचा बादाम' पर डांस रील बनाकर चर्चा में आईं अंजलि अरोड़ा, आज लाखों दिलों की धड़कन हैं। इंस्टाग्राम पर 12.8 मिलियन फॉलोअर्स को अपनी अदाओं से घायल करती रहती हैं। लेकिन मोहतरमा ने इस बार एक ऐसा रील वीडियो शेयर किया है, जिसे देख घायलों की संख्या करोड़ों में पहुंचने वाली है। अंजलि अपने नए रील वीडियो में सपना चौधरी को टक्कर दे रही हैं। वह बिस्तर पर बैठे-बैठे 'गजबन पानी ले चाली' पर अदाएं दिखा रही हैं। और यकीन मानिए, वो कमाल लग रही हैं।
दिल्ली की रहने वाली अंजलि अरोड़ा 23 साल की हैं। घाघरा चोली में सजकर बैठी यह हसीना अपने तीखे नैनों और अदाओं से 'गजबन पानी ले चाली' पर एक्सप्रेशंस दे रही हैं। उनका अंदाज जितना क्यूट है, उतना ही कातिलाना भी।
कंगना रनौत के चर्चित रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकीं अंजलि अरोड़ा अक्सर ऐसे बेहतरीन रील्स शेयर करती रहती हैं। अभी दो दिन पहले ही उन्होंने 'राम चाहे लीला चाहे' गाने पर भी डांस वीडियो शेयर किया था। अंजलि इसमें सफेद लिबास में नजर आ रही हैं। अंजलि का यह लुक असल में उर्फी जावेद की प्री-बर्थडे पार्टी के लिए था। वह इसी लुक में अपनी दोस्त उर्फी की पार्टी में शामिल होने के लिए गई थीं।

More Stories
क्या बिग बॉस में इंटीमेट होते हैं कंटेस्टेंट्स?’ दिव्या अग्रवाल ने खोले शो के चौंकाने वाले राज
सामंथा की ‘मा इंटी बंगारम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दूसरे दिन बढ़ी कमाई
कोठारी परिवार की एंट्री से अनुपमा में बड़ा ट्विस्ट, सगाई बना ड्रामा का मैदान