बिलासपुर.
जिले के सरकंडा स्थित खेल परिसर में एक युवक का खून से लथपथ शव मिला था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नगर पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार ने बताया कि बीते दिन सरकंडा स्थित खेल परिसर में युवक की लाश मिली थी। उसकी पहचान रायगढ़ निवासी देवव्रत पैकरा के रूप में की गई थी। मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही थी। इस दौरान पूछताछ में उन्होंने दुकानदार अंकित यादव को हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि देवव्रत पैकरा (मृतक) और उसके दोस्त खेल परिसर में पार्टी कर रहे थे। इस दौरान दुकानदार से उन्होंने उधार सामान मांगा। दुकानदार के मना करने के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और पार्टी कर रहे युवक वहां से भाग गए। इसके बाद दुकानदार गुस्से में घर से सब्जी काटने का चाकू लाया और आरोपियों को खोजने लगा। इस दौरान देवव्रत मौके पर ही उसे मिल गया। दुकानदार ने देवव्रत को मौके पर पाकर हमला कर दिया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
चमोली टनल हादसे में CG-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 6 अब भी लापता
रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर : युवा अपने हौसलों को मजबूत करें और लक्ष्य हासिल करने निरंतर प्रयास करें : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी