रायपुर.
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज गुरुवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इससे उमस की गर्मी से लोग काफी परेशान है। प्रदेश में मौसम की विदाई हो चुकी है। बारिश थम गई है। इससे अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है। बीते दिनों दोपहर की तेज धूप की वजह से बीते कुछ दिनों से उमस बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है।
आगे चार से पांच दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव हो सकती है और अक्टूबर के आखरी सप्ताह में ठंड शुरू हो सकती है। राजधानी रायपुर में बीते दिनों बुधवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। राजधानी रायपुर में आज अधितम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। प्रदेशभर में लोग गर्मी से काफी परेशान है। ऐसे मौसम से अधिकतर लोग बीमार पड़ रहे हैं। प्रदेश में कही ठंडी तो कई इलाकों में गर्मी है।

More Stories
चमोली टनल हादसे में CG-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 6 अब भी लापता
रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर : युवा अपने हौसलों को मजबूत करें और लक्ष्य हासिल करने निरंतर प्रयास करें : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी