सिक्किम
सिक्किम में 4 अक्टूबर को आई अचानक बाढ़ से सेना के आठ जवानों सहित कम से कम 56 लोगों की मौत हो गई है। अभी भी 140 से ज्यादा लोग लापता हैं। 4 अक्टूबर को उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी में जल स्तर बढ़ने से बाढ़ आ गई थी।
अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि भारतीय बचाव टीमों को सिक्किम में बाढ़ प्रभावित इलाकों तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है। इलाके में अभी भी तेज बारिश हो रही है। इस बीच हालातों को देखते हुए, गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने गंगटोक में मुख्यमंत्री आवास पर राज्य में अचानक आई बाढ़ को लेकर सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के साथ बैठक की है।

More Stories
16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा
250 साल में 120 किमी बदली कोसी की धारा, जानें क्यों कहलाती है बिहार का शोक
PM मोदी और JD वेंस की अहम बातचीत, भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा