केंद्र उत्तर बंगाल में बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ भेदभाव कर रहा : ममता

कोलकाता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आपदा की गंभीरता और मृतकों की संख्या पड़ोसी राज्य सिक्किम के समान होने के बावजूद उत्तर बंगाल के बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ भेदभाव कर रही है।

बनर्जी ने कहा कि बंगाल सरकार मुश्किल घड़ी में सिक्किम की मदद करती है और आगे भी करती रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘बंगाल भिखारी नहीं है।’ मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मदद से संबंधित विषयों में भेदभाव नहीं करने का आग्रह किया।

बनर्जी ने कहा कि (तीस्ता नदी में) अचानक आई बाढ़ की रात के बाद से ही उनकी सरकार ने दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों में गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन (जीटीए) को 25 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजी और वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के दल अभी भी प्रभावित जिलों में बाढ़ की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘सिक्किम में हमारे भाइयों और बहनों पर आई आपदा ने दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में हमारे लोगों को भी प्रभावित किया है।’

उन्होंने कहा, ‘अचानक आई बाढ़ की रात के बाद से मैं लोगों को संकट से बचाने के लिए अपने पूरे प्रशासन के साथ चौबीसों घंटे काम कर रही हूं और जीटीए को 25 करोड़ रुपये की सहायता सहित हरसंभव मदद के लिए तत्पर हूं। मंत्रियों और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी अभी भी मौके पर हैं।''

बनर्जी ने पोस्ट में कहा, ''हमने सेना के अधिकारियों और सिक्किम सरकार की हरसंभव मदद की है और आगे भी करेंगे तथा सिक्किम के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।’

बनर्जी ने कहा, ‘लेकिन मैं यहां आपदा की गंभीरता और कई मौतों के बावजूद उत्तर बंगाल में दार्जिलिंग और कलिम्पोंग के प्रभावित लोगों के प्रति केंद्र के भेदभाव से स्तब्ध हूं। हम भिखारी नहीं हैं और हम निश्चित रूप से सिक्किम के साथ खड़े हैं। लेकिन हम आपदा प्रबंधन में केंद्रीय मदद से संबंधित विषयों में भेदभाव नहीं चाहते हैं।’

 

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।