भोपाल
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डे-एनयूएलएम) में संविदा पर कार्यरत सामुदायिक संगठकों को नियमित पदों से समकक्षता का निर्धारण कर दिया गया है। इन्हें वेतन मेट्रिक्स लेवल-4 निर्धारित किया गया है।
समस्त आयुक्त नगरपालिक निगम और मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि नगरीय निकायों में संविदा पर कार्यरत सामुदायिक संगठक का नियमित पदों से समकक्षता का निर्धारण राज्य शासन द्वारा की गयी कार्यवाही अनुसार किया जाये।

More Stories
सरकारी कर्मचारियों को राहत, तबादलों की समयसीमा आज रात 12 बजे तक बढ़ाई गई
भोजशाला फैसले के एक माह बाद भी SOP पर संशय, अधिकारी दे रहे सुप्रीम कोर्ट याचिका का हवाला
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 101 तहसीलदारों के तबादले; भोपाल की तीनों तहसीलों को मिले नए अधिकारी