रायपुर
कांकेर जिले में आयोजित नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कई बड़ी घोषणाएं की। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य पावर कम्पनियों में एक अप्रैल 2004 और इसके उपरांत नियुक्त लगभग 10 हजार कर्मियों के लिए नवीन अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन लागू करने, पुलिस उप निरीक्षकों के पदों पर पदोन्नति अब 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने, कृषि महाविद्यालय पखांजूर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के नाम पर किए जान, हल्बी, गोंडी, सरगुजिहा, भतरा जैसे स्थानीय बोलियों में पढ़ाई के साथ-साथ अब इन भाषाओं में शिक्षकों की नियुक्ति करने, चारामा विकासखण्ड टंहकापार में महानदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण, कांकेर नरहरपुर मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाएगा, आदिवासी पुस्तकालय की स्थापना तथा अंतागढ़ से घोड़ागांव, अंजारी मार्ग पर पुल निर्माण।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकी
इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन
दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई और विधिक सहायता पर जोर