मुंबई
सुपर हिट टीवी सीरियल 'रामायण' में भगवान राम और मां सीता के किरदार के जरिये दर्शकों के दिलों में अमिट पहचान बनाने वाले अरूण गोविल और दीपिका चिखलिया की सुपरहिट जोड़ी 36 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आयेगी। रामानंद सागर का लोकप्रिय सीरियल रामायण वर्ष 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था।
इस सीरियल में अरुण गोविल भगवान राम और दीपिका चिखलिया ने सीता मैया का किरदार निभाया था। इस सीरियल के बाद से लेकर आज तक असल जिंदगी में लोग अरुण और दीपिका को ही राम-सीता मानकर पूजते हैं। वहीं अब 36 साल बाद यह जोड़ी एक साथ एक फिल्म में आ रही है, जिसकी शूटिंग चल रही है। दीपिका चिखलिया ने फिल्म से जुड़ा एकबीटीएस वीडियो शेयर किया।
वीडियो में नजर आ रहा है कि लोगों का एक समूह विरोध करने के लिए खड़ा है। साथ में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया खड़ी हैं। अरुण गुस्से में कुछ बोलते नजर आ रहे हैं। दीपिका के चेहरे पर भी गुस्से के भाव हैं। वहीं लोगों के हाथों में कुछ बैनर हैं, जिन पर लिखा है-'ये मेरी दुकान है, इसे हम टूटने नहीं देंगे।'

More Stories
कैसे और क्यों हुआ ऑपरेशन सिंदूर? विवेक अग्निहोत्री बताएंगे रियल स्टोरी, फिल्म का अनाउंसमेंट
सान्या मल्होत्रा ने शुरू की ‘सुंदर पूनम’ की शूटिंग, फिल्म वास्तविक घटना से प्रेरित
मानसी पारेख ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बताया अपनी सफलता का राज