रायपुर
छत्तीसगढ़ सरकार ने आगामी त्योहारों को लेकर प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी है। भूपेश सरकार ने गोबर्धन पूजा और भाई दूज की स्थानीय अवकाश का ऐलान किया है। सरकार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार 13 नवंबर 2023 गोबर्धन पूजा और 15 नवंबर 2023 को भाईदूज की छुट्टी घोषित की है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार कई बार यह दावा कर चुकी है कि उनकी सरकार छत्तीसगढ़ियों की सरकार है। इसी के चलते छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बचाने के लिए कई अहम कार्य किए हैं। भूपेश सरकार ने बीते दिनों हरेली और तीजा पर्व के लिए अवकाश का ऐलान किया था। साथ ही दोनों त्योहारों को पूरे प्रदेश में व्यापक तौर पर मनाया गया था।

More Stories
सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
बिलासपुर में “जीवन की समझ” पर कार्यशाला, अभिभावकों को दी बच्चों के व्यवहार निर्माण की सीख
सुखबासुपारा में नलकूप से मिली राहत: पेयजल संकट खत्म, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार