पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में 42 नवनियुक्त कार्मिकों का परिचय सत्र आयोजित
कंपनी में नवनियुक्त जूनियर इंजीनियर वितरण, सिविल इंजीनियर, लेखाधिकारियों के प्रशिक्षण के पूर्व परिचय सत्र का विशेष आयोजन गुरुवार को मुख्य महाप्रबंधक (मा.संसा. एवं प्रशा.) श्रीमती नीता राठौर एवं संजय भागवतकर, मुख्य महाप्रबंधक (कार्य एवं आरडीएसएस) के आतिथ्य में हुआ ।
श्रीमती नीता राठौर ने प्रशिक्षुओं को सदैव सीखने के लिए तत्पर रहने, जनसेवा का उद्देश्य, विधि एवं नियमों की प्राथमिक जानकारी रखते हुए उनका पालन करना एवं कार्मिकों व उपभोक्ताओं से संवाद में मधुरता बनाए रखने तथा कंपनी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की सीख तथा प्रेरणा दी । उन्होंने यह भी कहा कि हमारी विद्युत वितरण कंपनी का कार्य 24×7 दिन की अति आवश्यक सेवाओं से संबंधित है, अतएव प्रतिकूल मौसम होने पर अनवरत विद्युत व्यवस्था बनाये रखने का दायित्व बढ़ जाता है, ऐसे में अभियंताओं को धीरज, लगन तथा अत्यधिक दायित्व से विषम परिस्थितियों में भी कर्त्तव्य का पालन करना होता है ।
संजय भागवतकर, मुख्य महाप्रबंधक (कार्य एवं आरडीएसएस) ने विद्युत मण्डल के इतिहास कंपनी की उपलब्धियों के साथ-साथ अपने फील्ड के अनुभवों से रूबरू करवाया । अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक एवं ट्रेनिंग सेंटर हेड सरोज गिरिया ने आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में अवगत कराया ।
इस महत्वपूर्ण परिचय सत्र के आयोजन के दौरान महाप्रबंधक आर.सी. साहू, अतिरिक्त निदेशक राजेश पटेल ने भी अपने अनुभव साझा करने हुए विचार रखे । सभी नवनियुक्त कार्मिकों ने परिचय देते हुए पूर्व में दी गई शासकीय एवं प्रायवेट सेवाओं के बारे में बताया ।

More Stories
साझी संस्कृति, शांति, पारस्परिक सम्मान और समावेशी विकास के संकल्प के साथ ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन बना ऐतिहासिक
साइबर जालसाजों से सावधान रहें, बिल भुगतान केवल अधिकृत माध्यमों से करें : ऊर्जा मंत्री तोमर
कांवड़ यात्रा धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा के साथ प्रतीक है श्रद्धा और सामाजिक एकता का : मुख्यमंत्री डॉ. यादव