ग्रामोद्योग राज्य मंत्री राहुल सिंह लोधी के विशेष प्रयासों से बना इतिहास
भोपाल
देश के पहले जैव विविधता आनुवंशिक सिल्कपार्क का पचमढ़ी में शुभारंभ हुआ। पचमढी सिल्क टेक पार्क देश का एकमात्र स्थल जहां चारों प्रकार का रेशम मलबरी, टसर, इरी तथा मूंगा शहतूत का उत्पादन एवं संवर्धन व सभी प्रकार के रेशम के पौधे किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। सिल्क के अंडों का कोल्ड स्टोरेज की पर्याप्त व्यवस्था की गई है
राज्य मंत्री कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग (स्वतंत्र) प्रभार एवं वन राहुल सिंह लोधी ने पार्क का शुभारंभ किया। राहुल सिंह लोधी के विशेष प्रयासों से आज न सिर्फ मध्यप्रदेश्बल्कि देश में भी इतिहास बना।
लोधी ने सिल्क फेडरेशन के द्वारा एक माह के भीतर लिए गए संकल्प को सिद्ध करते हुए कुशल नेतृत्व, मनु श्रीवास्तव अपर मुख्य सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग सिल्क के पर्यवेक्षण एवं मदन विभीषण नागरगोजे आयुक्त रेशम एवं तकनीकी शिक्षा के कुशल निर्देशन में सिल्क फेडरेशन टीम ने सिल्क टेक पार्क का निर्माण कर ऐतिहासिक काम किया।
लोधी ने कोकून की दरो को बढ़ाकर किसानों की आय में वृद्धि की घोषणा की। प्रदेश प्रसिद्ध डिजाइनर्स फरहत मलिक, आयुषी अग्रवाल, सुमित सिरोठिया, रुचि राजपूत, रतन द्वारा तैयार किए गए अनेक आकर्षक परंपरागत एवं आधुनिक वस्त्रों को भी लॉन्च किया।
आईआईटी आईआईएम के विशेष सहयोग से द्वार लॉजिस्टिक प्लान तैयार किया जावेगा। आईआईटी इंदौर के द्वारा इसके लिये उन्नत तकनीक उपलब्ध कराई जा रही है। के.वी. राव एसएच.पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रचार्य के निर्देशन में डिजाइन का कार्य किया था।
मदन विभीषण नागरगोजे ने ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एस.एस. राजपूत, आर.के. श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, सुजाता रायजादा, रवीन्द्र सिंह, सागर, विजय नंदनवार, आदि उपस्थित रहे।

More Stories
भोपाल में कचरे से बनेगा ‘कोयला’, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का हाईटेक प्लांट शुरू
शासकीय आदर्श आवासीय कन्या संस्कृत विद्यालय ‘गार्गी’, भोपाल में वार्षिक समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न
धनवाल की याचिका पर जबलपुर उच्च न्यायालय ने नहीं दिया स्थगन