मुख्यमंत्री चौहान ने एशियन गेम्स में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का किया सम्मान
दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सफलता में मध्यप्रदेश शासन के योगदान को बताया महत्वपूर्ण
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एशियन गेम्स में पदकों की झड़ी लगाने वाले मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी भोपाल के प्रतिभावान खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तौमर और सुआशी चौकसे का केबिनेट बैठक के पहले मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में स्वागत किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री चौहान ने शॉल और पुष्प-गुच्छ से सम्मान किया। केबिनेट के सभी सदस्यों ने दोनों खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकानाएँ दीं।
उल्लेखनीय है कि 19वीं एशियन गेम्स, हांगझोऊ चायना में 23 सितंबर, 2023 से 8 अक्टूबर, 2023 के दौरान मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी भोपाल के खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रतापसिंह तोमर द्वारा रायफल विधा में 2 स्वर्ण, 1 रजत एवं 1 कांस्य पदक, इस प्रकार कुल 4 पद अर्जित किए। खिलाड़ी ऐश्वर्य ने 10 मीटर एयर रायफल में वर्ल्ड रिकार्ड भी बनाया। सुआशी चौकसे ने रायफल विधा में 2 रजत एवं 1 कांस्य पदक इस प्रकार कुल 3 पदक अर्जित किए। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सफलता में मध्यप्रदेश शासन के योगदान को महत्वपूर्ण बताया और प्रदेश के युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति पूरी मेहनत और लगन के साथ प्रयास करने की प्रेरणा दी।

More Stories
पंपों पर भारी भीड़, भोपाल-इंदौर-उज्जैन में पेट्रोल की 25% ज्यादा बिक्री; LPG सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें
जबलपुर मेडिकल कॉलेज के NICU वार्ड में आग, डॉक्टर ने फायर एक्सटिंग्विशर से 27 बच्चों को बचाया
राज्यपाल पटेल ने रामनवमी पर लोकभवन मंदिर में की पूजा-अर्चना