नई दिल्ली
भारत के 19 वर्षीय ग्रांड मास्टर निहाल सरीन ने यूरोपीय शतरंज क्लब कप 2023 के राउंड 2 में ग्रांड मास्टर पॉलियस पुल्टिनेविसियस के खिलाफ काले मोहरों से अभूतपूर्व जीत दर्ज की। इस जीत के साथ, निहाल की अब लाइव रेटिंग 2702.5 हो गयी है और अंततः वह 2700 रेटिंग के जादुई शतरंज आंकड़ें को पार करने में कामयाब हो गए है ।
केरल के त्रिशूर का 19 वर्षीय युवा खिलाड़ी 2700 तक पहुंचने वाला 9वां भारतीय बन गया है। निहाल ने बार-बार साबित किया है कि वह स्पीड शतरंज में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है और क्लासिकल में बेहद मजबूत है पर अब उन्होने क्लासिकल शतरंज का वह मुकाम हासिल कर लिया है जिसकी उनसे हमेशा से उम्मीद की जाती रही थी ।
विश्व कप में शानदार प्रदर्शन और उसके बाद लगातार अच्छे नतीजों के साथ, निहाल अब 2700 क्लब में अपने साथियों के साथ शामिल हो गया है! निहाल और उनके असंख्य प्रशंसकों के लिए यह एक अद्भुत क्षण है।
निहाल के पहले विश्वनाथन आनंद , कृष्णन ससिकिरन , पेंटाला हरीकृष्णा , विदित गुजराती , डी गुकेश , अर्जुन एरिगासी , आर प्रज्ञानन्दा यह कारनामा कर चुके है ।

More Stories
वैभव-जैमीसन विवाद गरमाया: IPL ने दी सजा, फर्ग्यूसन ने किया बचाव
₹2.70 लाख करोड़ की नेटवर्थ, 75 साल उम्र: जानिए वह अरबपति जिसने खरीदी राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स की बिक्री पर ब्रेक! अरबपति परिवार जुड़ा, फिर भी फंडिंग अटकी