बेंगलुरु
कर्नाटक बीजेपी की राज्य इकाई ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक समिति का गठन किया है। यह समिति गुरुवार (5 अक्टूबर) को शिवमोगा जिले (Shivamogga) के हिंसा प्रभावित इलाके का दौरा करके तथ्य को जानने का प्रयास करेगी। दरअसल, शिवमोगा में ईद मिलाद जुलूस के दौरान दो गुटों में तनाव हो गया था, जिसमें पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए थे।
शिवमोगा के रागी गुड्डा इलाके में ईद मिलाद जुलूस के दौरान तनाव हुआ था। पुलिस ने कहा है कि हिंसा प्रभावित इलाके में अब स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। हालांकि, पुलिस ने गुड्डा इलाके में धारा 144 लगी दी थी।
कर्नाटक बीजेपी ने कहा, "बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नलिन कुमार कटील ने शिवमोगा के रागी गुड्डा इलाके में हुई हिंसा की कड़ी निंदा की है और तथ्य खोजने के लिए पार्टी नेताओं की एक टीम गठित की है। यह टीम गुरुवार सुबह 11 बजे प्रभावित इलाके का दौरा करेगी।"

More Stories
मोदी की रैली में 70 वर्षीय महिला कार्यकर्ता बेहोश, मदद के लिए तुरंत पहुंचे PM
कोरोना के नए वैरिएंट PJ.2.1 ने बढ़ाई चिंता, एशिया तक पहुंचा संक्रमण; जानें कितना खतरनाक
तेजस MK1A की डिलीवरी जनवरी 2027 से, भारतीय वायुसेना को मिलेगी बड़ी ताकत