गोंडा
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात को हुई जब आकाश (19), विवेक (20) और अमरेश (20) मोटरसाइकिल से गोंडा की तरफ आ रहे थे। तीनों बलरामपुर जिले के चमरूपुर के निवासी थे। उन्होंने बताया कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और शवों का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
अधिकारी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है और आरोपी चालक को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया मृतक के परिजनों को घटना की जानकरी दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं घटना से दुखी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

More Stories
पर्यटकों के स्वागत के लिये तैयार कूनो नेशनल पार्क कूनो फारेस्ट रिट्रीट ने विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ तैयार की टेंट सिटी
मप्र स्थापना दिवस-सत्तर का मध्यप्रदेश और सात मंजिलें !
ब्रिटिश किंग Charles ने अपने भाई से राजकुमार की उपाधि छीनी