दंतेवाड़ा
नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस के बंद को सर्व आदिवासी समाज के एक वर्ग का भी समर्थन रहा। दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय सहित बचेली, किरंदुल, गीदम, बारसूर, कुआकोंडा में सुबह से ही व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। बचेली, किरंदुल में प्राइवेट स्कूल भी नहीं खुले, सड़के सुनी रही, यात्री बसों का परिचालन भी कम हुआ। सुकमा, बैलाडिला, दंतेवाड़ा, कटेकल्याण रूट सहित दूसरे मार्गों में भी आज सुबह से बसें नहीं चली, जिसकी वजह से आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकी
इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन
दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई और विधिक सहायता पर जोर