नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा कृष्ण जन्मभूमि विवाद पर मामले की सुनवाई 30 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के संबंधित रजिस्ट्रार को सुनवाई की अगली तारीख पर अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है। साथ ही अदालत में निपटाए जा रहे हैं मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि विवाद से संबंधित सभी मुकदमों का विवरण देने का भी आदेश दिया।
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में 3 अक्टूबर को सुनवाई करने का फैसला किया था। बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जन्मभूमि विवाद से संबंधित सभी याचिकाओं को जिला अदालत, मथुरा से अपने पास स्थानांतरित करा लिया था। इसी आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।

More Stories
मिडिल ईस्ट जंग से भारत को बड़ा मौका! इजरायल साझेदारी और UAE को ब्रह्मोस से खुले नए रास्ते
अल-नीनो और इथेनॉल की दोहरी मार! भारत के चीनी एक्सपोर्ट पर कई साल तक लग सकता है ब्रेक
वैष्णो देवी यात्रा ने तोड़ा रिकॉर्ड, 22 जून तक 50.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 10 लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी