मुंबई.
अक्सर जानवरों के कीमती चीजों के निगल लेने की खबरें आती रहती हैं। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में जो हुआ उसके बारे में जानकार तो आप भी चौंक उठेंगे। जीहां, यहां पर एक भैंस ने डेढ़ लाख रुपए की कीमत का मंगलसूत्र निगल लिया था। इसके बाद किसान के घर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में भैंस की सर्जरी कराई गई, तब कहीं जाकर उसके पेट से मंगलसूत्र निकालने में कामयाबी मिली। यह ऑपरेशन करीब दो घंटे चला। भैंस को 60-65 टांके लगे हैं।
छिलकों की प्लेट में रखा दिया था
जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार की है। रामहरी नाम के किसान की पत्नी ने नहाने के लिए जाते वक्त मंगलसूत्र निकाला। भूलवश उसने मंगलसूत्र को सोयाबीन और मूंगफली के छिलकों की प्लेट में रख दिया। जब रामहरी की पत्नी नहाकर वापस लौटी तो वह भूल गई कि उसने मंगलसूत्र कहां रखा था। इसके बाद उसने प्लेट में पड़े छिलकों को भैंस के सामने खाने के लिए डाल दिया और घर के दूसरे काम-काज निपटाने में लग गई। कुछ वक्त के बाद महिला को एहसास हुआ कि उसका मंगलसूत्र गायब है। इसके बाद खोजबीन शुरू हुई।
बुलाया गया डॉक्टर
तभी महिला को याद आया कि उसने अपना मंगलसूत्र छिलकों वाली प्लेट में रखा था और उसे खाने के लिए भैंस के सामने रख दिया था। वह दौड़ती हुई भैंस के सामने पहुंची, लेकिन तब तब भैंस प्लेट खाली कर चुकी थी। इसके बाद उसने अपने पति को इस बारे में जानकारी दी। पति ने स्थानीय वेटनरी अफसर बालासाहेब कौनदाने को बुलाया। जब डॉक्टर ने भैंस के पेट का मेटल डिटेक्टर से टेस्ट किया तो उसमें कुछ सामान होने का इंडिकेशन मिला। फिर उसके पेट का ऑपरेशन करके सोने का मंगलसूत्र निकला गया।

More Stories
चेतन से प्यार, केतन से नजदीकियां! आखिर सिया चाहती क्या थी? टीवी एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा
भारत-अमेरिका ऐतिहासिक व्यापार समझौते के करीब, 2030 तक 500 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य
बांग्लादेश की सेना में बढ़ रहा चीन का दखल, J-10CE डील से भारत को घेरने की तैयारी?