नई दिल्ली
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में आर अश्विन को आखिरी समय पर चुना गया। अक्षर पटेल भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा थे, लेकिन चोट के चलते वर्ल्ड कप से बाहर हो गए और अब उनकी जगह आर अश्विन को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। इसके साथ ही अश्विन टीम इंडिया के वर्ल्ड कप में शामिल होने वाले सबसे बूढ़े क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। अश्विन से ऊपर इस लिस्ट में चार नाम और हैं, लेकिन वह टॉप-5 का हिस्सा बन गए हैं। अश्विन से पहले 37+ एज में वर्ल्ड कप खेलने वाले भारत के महज चार क्रिकेटर ही रहे हैं। भारत की ओर से वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले सबसे बूढ़े खिलाड़ी सुनील गावस्कर हैं, जिन्होंने 38 साल 118 दिन की उम्र में वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी का नंबर आता है। धोनी ने जब आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में हिस्सा लिया था, तब उनकी उम्र 38 साल दो दिन थी।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं। तेंदुलकर जब आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 खेलने उतरे थे, तब उनकी उम्र 37 साल 343 दिन थी। वहीं चौथे नंबर पर फारूख इंजीनियर हैं, जिन्होंने 37 साल 109 दिन की उम्र में वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था। आर अश्विन 37 साल 18 दिन की उम्र में वर्ल्ड कप खेलने उतरे थे। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 भारत ने अपनी मेजबानी में जीता था, तब टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे।
2011 वर्ल्ड कप सचिन तेंदुलकर के करियर का आखिरी वर्ल्ड कप था। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में भारत की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं। अश्विन और विराट कोहली दो ऐसे क्रिकेटर हैं, जो 2011 वर्ल्ड कप के बाद 2023 वर्ल्ड कप के लिए भी भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं। रोहित शर्मा को 2011 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वॉड में जगह नहीं मिली थी।

More Stories
RCB 155 पर ऑलआउट, अरशद-होल्डर की घातक गेंदबाज़ी
नडे टीम से बाहर हो सकते हैं ऋषभ पंत, संजू सैमसन को मिल सकता है मौका
गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस