बीजापुर.
बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी सड़क का हादसे में घायल हो गए। उनके कंधे में चोट लगी है। बताया जा रहा है कि वे कांग्रेस भरोसा यात्रा में शामिल होने मद्देड़ गए थे। वहां से बाइक से वापस आते वक्त वह हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद उन्हें जगदलपुर लाया गया, जहां से उन्हें एयर एंबुलेस से रायपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस भरोसा यात्रा कार्यक्रम के लिए बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी बाइक से मद्देड पहुंचे थे। कार्यक्रम के समापन के बाद वे बीजापुर नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम के साथ बाइक पर सवार होकर बीजापुर लौट रहे थे। इसी बीच मद्देड व मोदकपाल के बीच बाइक अनियंत्रित हो गई और विधायक विक्रम मंडावी व पालिका उपाध्यक्ष बाइक से गिर पड़े।
उन्हें जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया, यहां एक्सरे व सिटी स्कैन के बाद पता चला कि उनके कंधे में चोट लगी है। वहीं, पालिका उपाध्यक्ष को पैर में चोट आई है। बीजापुर में प्राथमिक उपचार के बाद विधायक विक्रम को जगदलपुर रवाना किया गया है। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से रायपुर रेफर किया गया।

More Stories
अवैध खाद से भरा मिनी ट्रक पकड़ा गया, पुलिस ने 3 लाख से ज्यादा का माल किया जब्त
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी’, वन मंत्री करेंगे शुभारंभ
राजनांदगांव में GST का बड़ा खुलासा, 76 करोड़ की फर्जी बिल ट्रेडिंग का भंडाफोड़; संचालक गिरफ्तार