राजनांदगांव.
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय सोमनी, राजनांदगांव में सेक्टर लेवल दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय में आयोजित इस शतरंज प्रतियोगिता में 12 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता इस महाविद्यालय की प्रथम शतरंज प्रतियोगिता हैं जिसमें महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापकों और विद्यार्थियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता डॉ. आर के ठाकुर, प्रधानाचार्य स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय सोमनी, राजनांदगांव ने किया। अन्य महाविद्यालय से आए स्पोर्ट्स आॅफिसर और विद्यार्थियों ने अच्छे तरह से और व्यवस्थित तरीके से आयोजन के लिए महाविद्यालय को बधाई दी। इस प्रतियोगिता में आए विभिन्न स्पोर्ट्स आॅफिसर ने इस महाविद्यालय की व्यवस्था को देखते हुए भविष्य में प्रदेश लेवल पर प्रतियोगिता आयोजन करने की बात की।

More Stories
पेयजल संकट की खबरों पर CM साय सख्त, कलेक्टर को फोन कर तुरंत समाधान के निर्देश
दुकानदारों को बड़ी राहत, लेबर रजिस्ट्रेशन अब आसान, 24 घंटे में मिलेगा ऑनलाइन सर्टिफिकेट
मुख्यमंत्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल