बिलासपुर.
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिला एवं अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) प्रदान किया जाता है। मिनी माता सम्मान के लिए आवेदन 10 अक्टूबर तक कर सकते है। आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग में जमा किये जा सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग के पीछे स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग में संपर्क कर सकते है।

More Stories
पेयजल संकट की खबरों पर CM साय सख्त, कलेक्टर को फोन कर तुरंत समाधान के निर्देश
दुकानदारों को बड़ी राहत, लेबर रजिस्ट्रेशन अब आसान, 24 घंटे में मिलेगा ऑनलाइन सर्टिफिकेट
मुख्यमंत्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल