रायपुर.
गणेशोत्सव पर हर साल राजधानी के नागरिक भगवान गणेश की सुंदर झांकियों का इंतजार करते हैं। रायपुर में इसकी भव्य परंपरा है और पूरा शहर रात्रि जागरण कर भगवान गणेश की झांकियों के रूप में सुंदर लीलाओं का इंतजार करता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी रायपुर के अन्य नागरिकों के साथ सुंदर झांकियों से भक्ति रस का आनंद लिया और गणेश जी की पूजा की।
उन्होंने समिति के सदस्यों को बधाई दी और कहा कि आप लोगों ने बहुत सुंदर झांकी तैयार की है। इससे नई पीढ़ी को भी अपनी सांस्कृतिक परंपरा की जानकारी मिलेगी। बघेल ने कहा कि आप सभी समितियां बरसों से उस परंपरा को चला रही हैं जिसे आपके मोहल्ले की पुरानी पीढि?ों ने शुरू किया होगा। ये बहुत स्वागत योग्य बात है। मुख्यमंत्री बघेल ने इस मौके पर भगवान गणेश की विविध स्वरूपों में निकली झांकी का अवलोकन किया। झांकी में प्रमुख रूप से भगवान विष्णु के स्वरूप, कृष्ण भगवान के दही लूटने हेतु मटका फोड़ आदि की झांकी निकाली गई।इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन सहित गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकी
इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन
दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई और विधिक सहायता पर जोर