चंडीगढ़.
कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद इंडियागठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी और पंजाब कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। लगातार चर्चाएं हो रही हैं कि इंडिया गठबंधन पर इससे क्या असर पड़ेगा? इस बीच पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का बयान सामने आया है, उन्होंने बताया कि खैरा की गिरफ्तारी से इंडिया गठबंधन पर क्या असर पड़ेगा? पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच मचे घमासान पर पूर्व पीसीसी चीफ नवजोत सिंह सिद्धू ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि इंडिया गठबंधन एक ऊंचे पहाड़ की तरह खड़ा है। यहां-वहां के तूफान से इसकी भव्यता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हमारे लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस ढाल को तोड़ने और तोड़ने का कोई भी प्रयास निरर्थक साबित होगा। पंजाब को समझना होगा कि यह भारत के प्रधानमंत्री को चुनने का चुनाव है, ना कि पंजाब के मुख्यमंत्री का! जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया।
कांग्रेस नेताओं को नसीहत
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ट्वीट के जरिए कांग्रेस नेताओं को नसीहत दी है कि खैरा की गिरफ्तारी को लेकर इंडिया गठबंधन को बीच में लेकर न आएं। ये गठबंधन प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए हुआ है न कि पंजाब के मुख्यमंत्री के लिए।
गठबंधन के विरोध में कई कांग्रेसी
शुरू से ही पंजाब कांग्रेस के नेता आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन का विरोध कर रहे हैं। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और नेता प्रति पक्ष प्रताप सिंह बाजवा इसको लेकर पार्टी आलकमान से मुलाकात तक कर चुके हैं। ऐसे में विधायक सुखपाल सिंह खेहरा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेसी नेताओं को एक बार फिर आप सरकार को घेरने का और गठबंधन पर सवाल उठाने का मौका मिल गया।

More Stories
India-US Trade Deal: जल्द फाइनल हो सकती है भारत-अमेरिका डील, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के दौरे से बढ़ी उम्मीदें
AAP विधायक को बड़ा झटका, पत्नी समेत 9 लोगों को 7-7 साल की जेल; मारपीट और वसूली मामले में सजा
Rule Change From July: 1 जुलाई से बदल जाएंगे ये 7 बड़े नियम, LPG, रेलवे और आधार से जुड़े बदलाव का जेब पर असर