रायपुर
पूर्व सासंद सोहा पोटाई का आज निधन हो गया। वे करीब 6 महीने से बीमार चल रहे थे। आपको बता दें कि सोहन पोटाई 4 बार सांसद भी रहे है। सोहन पोटाई सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। उनके निधन से आदिवासी समाज में शोक की लहर है।29 अप्रैल 1958 को जन्में सोहन पोटाई ने भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले चार बार कांकेर लोकसभा सीट से जीत हासिल की।
1998 में चुनाव मैदान में सोहन पोटाई ने कांग्रेस के कद्दावर नेता महेंद्र कर्मा को पराजित कर पहली बार भाजपा की झोली में सीट डाली। इसके बाद 1999 में छबिला अरविंद नेताम को पराजित किया। 2004 में सोहन पोटाई ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही गंगा पोटाई ठाकुर को पराजित कर तिकड़ी बनाई।

More Stories
डोंगरगांव नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया नगर पालिका का उपहार
अवैध खाद से भरा मिनी ट्रक पकड़ा गया, पुलिस ने 3 लाख से ज्यादा का माल किया जब्त
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी’, वन मंत्री करेंगे शुभारंभ