रायपुर। कटघोरा वनमंडल में हाथी के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। घटना जटगा वन परिक्षेत्र नागोई गांव के सालिया भाटा की है। कटघोरा वनमंडल में हाथी के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। घटना जटगा वन परिक्षेत्र नागोई गांव के सालिया भाटा की है।
सूचना मिलते ही वन विभाग के आला अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की। हाथी के बच्चे की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। संभावना जताई जा रही है कि तालाब के दलदल में फंसने से उसकी मौत हुई है। कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत 40 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत ने बताया कि घटना लगभग रात 3:00 बजे की है जटगा वन परिक्षेत्र के सालियाभाटा गांव में हाथी के बच्चे की मौत की सूचना मिली। जहां तत्काल मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली गई आगे की कार्रवाई जारी है।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकी
इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन
दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई और विधिक सहायता पर जोर