भोपाल
ग्वालियर विकास के क्षेत्र में नई ऊँचाईयाँ छू रहा है। एलीवेटेड रोड, आईएसबीटी बस स्टेंड, एयर टर्मिनल, रेलवे स्टेशन का विस्तार, बड़े-बड़े ओवरब्रिज ग्वालियर को अत्याधुनिक शहर का रूप दे रहे हैं। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह बात शहर के वार्ड-6 में एक करोड 65 लाख रूपये की लागत के विकास कार्यों के भूमि-पूजन के दौरान कही।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि उपनगर ग्वालियर की सभी बस्तियों में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का बड़ा विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि उपनगर ग्वालियर में सडकों का जाल बिछाया जा रहा है। तोमर ने कहा प्रदेश सरकार ग्वालियर के औद्योगिक वैभव को फिर से स्थापित करने के लिये पूरी शिद्दत के साथ प्रयासरत है। बदलता ग्वालियर विकास के नये नये आयाम लिखने जा रहा है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
पीएम एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आम जनता की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए सदैव तत्पर रहें अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि : प्रभारी मंत्री परमार