भोपाल
राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग नई दिल्ली द्वारा मध्यप्रदेश राज्य के लिए घोषित पिछड़ा वर्ग जाति/उपजाति/ वर्ग समूह की केन्द्रीय सूची में छूटी हुई 32 जाति/उपजाति/ वर्ग समूह को शामिल करने के लिए 30 सितंबर को जन-सुनवाई की जायेगी। यह म.प्र. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, 2-बी राजीव गांधी भवन, श्यामला हिल्स, भोपाल कार्यालय में प्रात: 11 बजे होगी। इसमें संबंधित जातियों/उप जातियों/समुदायो के संघ एवं संगठन के प्रतिनिधि, व्यक्ति जो अपना मत अथवा पक्ष रखना चाहते हैं वे उपस्थित हो सकते हैं।
मध्यप्रदेश राज्य के लिए घोषित पिछड़ा वर्ग जाति/उपजाति/ वर्ग समूह की केन्द्रीय सूची में छूटी हुई 32 जाति/उप जाति/ वर्ग समूह शामिल हैं, जिसमें :- लिंगायत, महाकुल (राउत), दवेज, थारवार, जनमालोधी, मनधाव, भोपा, मानभाव, डूकर, कोल्हाटी, दमामी, हरिदास, कोहरी, फूलमाली (फूलमारी), घड़वा, झारिया, कलार (जायसवाल), डडसेना, वोवरिया, लोढ़ा (तंवर), मोवार, रजवार, सुत सारथी, तेलंगा, तिलगा, गोलान, गौलान, गवलान, जादम, गयार/परधनिया, कुड़़मी, बया महरा/कौशल, वया, थोरिया, रूवाला/रूहेला और मुस्लिम धर्मावलम्बीके"अब्बासी" "सक्का", खरादी कमलीगर, गोली, घोषी व गवली, संतरास, शेख मेहतर शामिल हैं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
पीएम एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आम जनता की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए सदैव तत्पर रहें अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि : प्रभारी मंत्री परमार