मुख्यमंत्री से मिले तीन प्रतिनिधि मंडल
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विभिन्न संवर्ग के अधिकारियों-कर्मचारियों के कल्याण के लिए राज्य सरकार ने संवेदनशील होकर महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। नियमित कर्मचारियों के साथ ही अन्य प्रकार की सेवाओं में संलग्न अमले के हितों का ध्यान रखा गया है। शासकीय सेवकों को लाभान्वित करने के लिए प्राप्त नए सुझावों पर भी अमल किया जाएगा। इस क्रम में ग्रेड पे संबंधी और अन्य सुझावों के लिए आवश्यक हुआ तो समिति गठित की जाएगी।
मुख्यमंत्री चौहान आज उनसे भेंट करने आए अधिकारियों-कर्मचारियों के विभिन्न प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान से आज मुख्यमंत्री निवास में मध्य प्रदेश प्रशासनिक सेवा संघ, मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ और मंत्रालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने भेंट की। राजेश गुप्ता, राजेन्द्र जैन और सुभाष वर्मा के नेतृत्व में इन प्रतिनिधि मंडल में शामिल पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री चौहान का अब तक लिए गए कर्मचारी कल्याण निर्णयों के लिए आभार भी व्यक्त किया।

More Stories
राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था