लखनऊ
माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ का साला यूपी एसटीएफ (UP STF) के हत्थे चढ़ गया है. अशरफ के साले का नाम सद्दाम है. उसपर एक लाख का इनाम था और उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रहा था. सद्दाम को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. उसकी गिरफ्तारी यूपी एसटीएफ द्वारा हुई है.
यूपी एसटीएफ (UP STF) के हत्थे चढ़ा सद्दाम उमेश पाल हत्याकांड के बाद दुबई भाग गया था. कुछ महीने दुबई रुकने के बाद भारत वापस लौटा था. अभी सद्दाम दिल्ली में छुपा हुआ था, जहां से यूपी एसटीएफ ने उसे धर दबोचा.
दुबई भाग गया था अशरफ का साला सद्दाम
बीते दिनों माफिया अशरफ के साले सद्दाम की कई तस्वीरें वायरल हुई, जिसमें वह दुबई में घूमता हुआ दिखाई दिया. बताया गया कि अतीक और अशरफ की अवैध कमाई को सद्दाम दुबई में निवेश कराता था. इतना ही नहीं सद्दाम बरेली जेल में अधिकारियों की मिलीभगत से अशरफ को VVIP सुविधा मुहैया कराता था. इसके साथ ही सद्दाम बरेली जेल में अशरफ से शूटरों की भी मुलाकात कराता था.

More Stories
किस्सों का सफरनामा
मित्रता की मिसाल डॉ. शंकर दयाल शर्मा और मेरे पिता
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया ‘कोहबर’ पुस्तक का विमोचन