भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत रत्न, स्वर साम्राज्ञी, दीदी लता मंगेशकरजी की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अद्वितीय, दिव्य और मधुरता का पर्याय, दीदी लता मंगेशकर की अनुपम आवाज ने संगीत जगत को नव शक्ति और नव प्राण प्रदान किए हैं।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की पावन माटी में जन्मी, स्वर कोकिला के गीत सुनकर यह अनुभूति होती है कि आसपास की वस्तुएँ भी मानो सजीव हो उठी हों। दीदी की आवाज हमारे जीवन और इस दुनिया को अधिक सुन्दर एवं मधुर बनाये रखने का कार्य करेगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
पीएम एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आम जनता की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए सदैव तत्पर रहें अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि : प्रभारी मंत्री परमार