जबलपुर
संस्कारधानी में सर्दी की दस्तक के साथ ही नर्मदा तट पर विदेशी मेहमानों की चहचहाहट सुनाई देने लगी है। ठंडी हवाओं के बीच साइबेरियन पक्षियों के झुंड नर्मदा के घाटों पर नजर आने लगे हैं। गौरीघाट हो या तिलवाराघाट, इन दिनों नदी के किनारे पक्षियों की मौजूदगी लोगों को आकर्षित कर रही है।
पानी में अठखेलियां करते और आसमान में झुंड बनाकर उड़ते इन पक्षियों को देखना पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए खास अनुभव बन रहा है। नर्मदा तट पर सुबह और शाम के समय इन पक्षियों की गतिविधियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

More Stories
कूनो में चीते को किसने मारी गोली? शरीर से मिले पांच छर्रे, जांच के लिए पहुंचा केंद्रीय दल
दिवाली पर राजबाड़ा में सजेगा बाजार, इंदौर के छोटे व्यापारियों को मिली बड़ी राहत
विंध्य विकास प्राधिकरण विवाद पर BJP में हलचल, CM मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल ने दिखाई सख्ती