ग्वालियर
सांदीपनि पद्मा विद्यालय में निर्माण के दौरान छत गिरने के हादसे की जांच के लिए भोपाल से पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन की टीम मंगलवार को ग्वालियर आई। टीम ने पद्मा स्कूल पहुंचकर हादसे वाली जगह पर तकनीकी पहलुओं और मटेरियल की जांच की और मौके पर मौजूद साइट इंजीनियर व अन्य अफसरों से बातचीत की।
जांच में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
जांच के दौरान टीम ने प्रथम दृष्टया उपयंत्री, सहायक यंत्री और कार्यपालन यंत्री की उदासीनता पाई। इसके बाद सहायक यंत्री राजदीप जादौन और उपयंत्री सत्येंद्र पाण्डेय को निलंबित कर दिया गया और परियोजना यंत्री मनोज आचार्य को नोटिस दिया गया है। टीम ने निर्माण सामग्री को भी जांच के लिए अपने साथ ले जाने की बात सामने आई है, हालांकि टीम को क्या खामियां मिली हैं, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। टीम ने मौके पर करीब दो घंटे तक जांच की।

More Stories
रबी सीजन और दीपावली के लिये निर्बाध विद्युत आपूर्ति करें सुनिश्चित : ऊर्जा मंत्री तोमर
योजनाओं के लक्ष्य समय-सीमा में पूर्ण करें, सभी जरूरतमंदों तक पहुँचाएँ लाभ : मंत्री कुशवाहा
छात्रों की सहभागिता से होगा समाज और राष्ट्र की समस्याओं का समाधान: परमार