रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एयरपोर्ट का यह वीडियो है। इसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे कि महिला कर्मी ऐसी मारपीट कर सकती हैं। यह पहली बार नहीं हुआ। इससे पहले भी एक ट्रेवर्ल्स कंपनी की महिला कर्मी एक यात्री की पिटाई कर दी थी।
ताजा वीडियो कल दोपहर का है, जब बुकिंग को लेकर दो ट्रेवर्ल्स कंपनियों के कर्मचारियों में विवाद हो गया। इसमें एक कंपनी की यूनिफार्म पहनी महिला कर्मचारियों द्वारा मिलकर एक युवती की जमकर पिटते देखा जा रहा है…बिल्कुल गली के गुंडों के सामान।
एयरपोर्ट किसी भी प्रदेश का शान होता है। देश भर से लोग फ्लाइट से रायपुर आते हैं। कोई देखेगा तो रायपुर और छत्तीसगढ़ की क्या छबि लेकर जाएगा। एयरपोर्ट पर बार-बार टैक्सी और ट्रेवर्ल्स कंपनियों द्वारा यात्रियों के साथ बदसलूकी और मारपीट की घटनाएं की जा रही है। या फिर खुद आपस में लड़ रहे।
रायपुर पुलिस को लगता है इससे कोई वास्ता ही नहीं। पिछले बार महिला कर्मियों ने एक यात्री की पिटाई की थी, उसी समय अगर पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया होता तो कल की महिला कर्मियों को गुंडागर्दी करने की जुर्रत नहीं हुई होती।

More Stories
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी – मुख्यमंत्री साय
CG के बांध में बड़ा हादसा: 9 लोगों से भरी नाव पलटी, 3 ग्रामीण लापता, रेस्क्यू जारी
राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में बस्तर का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान