रायपुर
खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर व छत्तीसगढ़ प्रदेश आरचरी एसोसिएशन के द्वारा राज्य स्तरीय सीनियर व जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन अक्टूबर के प्रथम सप्ताह से शुरू होने जा रहा है। 2 अक्टूबर को सीनियर व 9 अक्टूबर को जूनियर स्तर के प्रतिभागी भाग लेंगे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश आरचरी एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश मुरारका ने बताया कि 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती के दिन राजधानी रायपुर में स्थित आउटडोर स्टेडियम बुढ़ातालाब में राज्य स्तरीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। इसी प्रकार राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता 9 अक्टूबर को महासमुंद जिले के बागबाहरा में स्थित स्वागमी आत्मानंद स्कूल के परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
मुरारका ने बताया कि जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में विजयी तीरंदाज राजस्थान में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगें तथा सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी तीरंदाज अयोध्या में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकी
इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन
दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई और विधिक सहायता पर जोर