श्रीनगर
कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई जिससे घाटी में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में अमरनाथ गुफा मंदिर और गुलमर्ग सहित दक्षिण कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई है।
घाटी के अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश हुई और श्रीनगर शहर में सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक 18.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है और श्रीनगर में न्यूनतम तापमान रात 10.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो एक रात पहले 13 डिग्री सेल्सियस था।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर बूंदाबादी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

More Stories
मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं… IIT दिल्ली के छात्रों से PM मोदी ने ऐसा क्यों कहा?
PM Modi Raghav Chadha Meeting: सुबह-सुबह पीएम मोदी से मिले AAP सांसद राघव चड्ढा, भेंट किया खास तोहफा; लिखा-‘हमेशा याद रखूंगा’
Gen-Z की नब्ज समझ गए मोहन भागवत? जानिए कैसे युवा पीढ़ी और BJP के बीच मजबूत पुल बना RSS