भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। पंडित उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर 1916 को मथुरा के नगला चन्द्रभान गाँव में हुआ।
वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे। पं. उपाध्याय भारतीय जनसंघ के सह संस्थापक भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद की दृष्टि दी। वे एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। राजनीति के साथ-साथ उनकी साहित्य में भी गहरी रूचि थी। उनका निधन 11 फरवरी 1968 को हुआ।

More Stories
चंबल नदी पर बनेगा 1600 मीटर लंबा हैंगिंग ब्रिज, निर्माण कार्य शुरू; जलीय जीवों की सुरक्षा के होंगे खास इंतजाम
सरकारी कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी! 1.82 लाख कर्मियों ने बनवाए राशन कार्ड
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस के साथ निजी गार्ड भी तैनात