रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मक्का प्रसंस्करण इकाई के लिए मक्का खरीदी की शुरूआत की। इसे कोंडागांव के कोकोड़ी में स्थापित किया गया है। यहां करीब 141 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है मक्का आधारित इथेनॉल संयंत्र। मक्के की खरीदी संयंत्र के ट्रायल एंड टेस्टिंग के लिए आज से शुरू हो रही है। इस संयंत्र में रोजाना 80 हजार लीटर इथेनॉल का उत्पादन होगा। जिसके लिये प्रतिदिन 210 टन मक्के की जरुरत होगी। इससे आयल कंपनियों को प्लांट में निर्मित इथेनॉल की आपूर्ति होगी और मक्का खरीदी से क्षेत्र के 45 हजार से अधिक किसान लाभान्वित होंगे।

More Stories
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं
स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस का बढ़ेगा गौरव, 11 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पदक
केदमा में तिरंगे की शान के साथ विकास की नई सौगातें