भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के भेल क्षेत्र में स्थित जम्बूरी मैदान पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी के सोमवार को हो रहे कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री चौहान ने जम्बूरी मैदान पर मंच, बैठक व्यवस्था, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जम्बूरी हेलीपेड का भी निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के बाद टीवी चैनल प्रतिनिधियों को बताया कि सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। प्रधानमंत्री जी के स्वागत के लिए भोपाल और मध्यप्रदेश तैयार है।
मुख्यमंत्री चौहान द्वारा कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, सांसद वीडी शर्मा, जनप्रतिनिधि और कमिश्नर भोपाल डॉ पवन शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “हर घर तिरंगा अभियान-तिरंगा यात्रा” का किया शुभारंभ
मजदूर किसान कल जेल भरो आंदोलन करेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू ने की सौजन्य भेंट