भोपाल
भोपाल में राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने शनिवार रात गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का 30वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की।
कॉलेजियम की सिफारिश पर नियुक्ति
जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे वर्तमान में गुजरात हाईकोर्ट के न्यायाधीश हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 31 अगस्त 2026 को हुई बैठक में उन्हें मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति की औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी।
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए इन नियुक्तियों की घोषणा की।

More Stories
दरिंदगी की हद पार: तेंदुए को करंट देकर मार डाला, फिर टंगिया से काट लिए चारों पंजे
मपी में चोरों के हौसले बुलंद! DGP के पड़ोसी के घर चोरी, IAS विवेक पोरवाल के बंगले से चंदन का पेड़ ले उड़े
पाल में इंडिगो की दिल्ली उड़ान निरस्त, 180 यात्री परेशान; केंद्रीय मंत्री शिवराज को भी बदलना पड़ा विमान