विलंब होने पर आहरण एवं संवितरण अधिकारी की होगी जवाबदेही
भोपाल
वरिष्ठ कोषालय अधिकारी वल्लभ भवन प्रदीप ओमकार ने बताया कि सभी शासकीय सेवकों को माह की 1 तारीख को वेतन प्राप्त होगा। इसके लिये सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को प्रत्येक माह 23 से 27 तारीख के बीच वेतन देयक कोषालय में प्रेषित करने हेतु लेख किया गया है , ताकि समस्त शासकीय सेवकों को माह की पहली तारीख को वेतन प्राप्त हो सके। साथ ही विलंब से देयक प्राप्त होने पर आहरण एवं संवितरण अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

More Stories
कुपोषण के खिलाफ मैदानी स्तर पर मजबूत हो रही पोषण व्यवस्था : सचिव रश्मि
गजराजों के विश्राम और सेवा का पर्व, ‘हाथी पुनर्यौवनीकरण’ कैंप-2026 का हुआ शुभारंभ
इंदौर से 36 दूरस्थ शहरों तक सीधी बस सेवा, मुख्यमंत्री 26 सितंबर को करेंगे शुभारंभ