महासमुंद
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने प्राचीन मूर्ति के तस्कर गिरोह का भंडाभोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के पास से प्राचीन मूर्तियां भी बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद की गई इन मूर्तियों की कीमत 2 करोड़ 50 लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस इस मामले में तीनों तस्करों से पूछताछ कर रही है। यह मामला महासमुंद के थाना सिंघाड़ा पुलिस का है। मुखबिर से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मिलकर यह कार्रवाई की है।

More Stories
मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न
जांजगीर-चांपा में 50 लोगों की घर वापसी, तेंदुआ धाम में हुआ आयोजन
इनोवेशन महाकुंभ 1.0: बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – CM विष्णु देव साय