लॉयंस क्लब भोपाल रॉयल के नवर्निवाचित अध्यक्ष मुनिंद्र वैद्य ने ली शपथ
भोपाल। सेवा को संकल्प और संकल्प को कर्म में परिणित करने के उद्देश्य से लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233जी2 के अंतर्गत लायंस क्लब भोपाल रॉयल का स्थापना समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एमजेएफ लायन मुनिंद्र वैद्य ने कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ग्रहण की। इस दौरान इंदौर से इंटरनेशनल डायरेक्टर एंड्रोसी पीएमजेएफ लायन कुलभूषण मित्तल मुख्य रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने लॉयंस क्लब भोपाल के सचिव दीपक जैन, कोषाध्यक्ष गुरजीत सिंह सेठिया सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ विधि के दौरान अक्षय पात्र एवं गौ माता-श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट कर सेवा का संकल्प कराया गया। इसका उद्देश्य समाज के दीन-दुखियों, जरूरतमंदों और वंचितों की सेवा में कभी संसाधनों अथवा संकल्प की कमी न आए। इस अवसर पर वी सर्व की मूल भावना और इस वर्ष के ‘सेवा करें तो जड़ से करें’ के संदेश को आत्मसात करते हुए पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बिना किसी बाधा के सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। समारोह में बताया गया कि लायंस इंटरनेशनल द्वारा भोपाल में सेवा के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि संत हिरदाराम नगर स्थित नेत्र चिकित्सालय को आधुनिक चिकित्सा मशीनें उपलब्ध कराने तथा कोलार रोड स्थित सीनियर सिटीजन होम के लिए करोड़ों रुपये की सहायता प्रदान की गई है। जाहिर है कि भोपाल में लायंस इंटरनेशनल के लगभग 40 क्लब विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। इस अवसर पर लायन प्रमोद अग्रवाल, संदीप कक्कड़, अरुण खरे, अनिल चुग, राहुल नायक, राहुल गुप्ता, राहुल जैन, मनीष जैन, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जेपी सिंह जौहर, डॉ. आरके चौरसिया, प्रकाश सेठ, मुकेश माथुर, इसरत अली कादरी, सतीश नागपाल, मनोज चतुर्वेदी, एचपीएस नागी, अशोक चंदाराना, कमल मित्तल सहित अनेक लायंस सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रामीणों को वितरित किये रजिस्ट्री प्रमाण-पत्र
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026: अंतर्राष्ट्रीय अतिथियों ने चखा मध्यप्रदेश के पारंपरिक स्वाद का जायका
भोपाल में महंगी होगी प्रॉपर्टी रजिस्ट्री? 200 से ज्यादा क्षेत्र मर्ज करने की तैयारी, 40% तक बढ़ सकते हैं रेट