August 20, 2026

भोपाल में आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर शुरू, 150 स्वयंसेवकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

 

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए युवाओं को तैयार करने के उद्देश्य से भोपाल में 17 अगस्त से 23 अगस्त तक आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस 7 दिवसीय शिविर में स्काउट-गाइड, राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं अन्य संस्थानों के 150 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में देवेंद्र विजयवत डिवीजनल कमांडेंट होमगार्ड सिविल डिफेंस भोपाल शामिल हुए, साथ ही शिविर संचालक श्री शरद नारायण सिंह यादव एवं अन्य होमगार्ड अधिकारी मौजूद रहे शिविर के दौरान स्वयंसेवकों को बाढ़, भूकंप, आगजनी, सड़क दुर्घटना सहित अन्य आपदाओं के समय बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार, राहत एवं पुनर्वास कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। आपदा प्रबंधन के विशेषज्ञ प्रशिक्षक शिविर में आपदा के दौरान त्वरित निर्णय लेने, टीम वर्क और संचार कौशल की बारीकियां भी सिखाएंगे आयोजकों का कहना है कि इस प्रशिक्षण के बाद ये स्वयंसेवक आपदा मित्र के रूप में जिले में आपातकालीन स्थिति में प्रशासन की मदद करेंगे। शिविर में भाग लेने वाले सभी स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र एवं आपदा प्रबंधन किट को भी प्रदान किया जाएगा। शिविर में पूर्व आपदा मित्र प्रशिक्षण प्राप्त स्वयंसेवक इरफान अंसारी, हर्ष माली, शिवम राजपूत, अक्षय तिवारी, शुभम धानक, एवं सिविल डिफेंस स्वयंसेवक सचिन खिंची, भोलाराम राणा, प्रीति वर्मा, संजना सिंह, विकास टेकाम, भारत सिंह, प्रमिला सिंह, शिखा अहिरवार, धनसिंह, गोलू राजपूत अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं साथ ही एन एस एस स्वयंसेवक प्रियंका समुद्र, अनुपमा मिश्रा, जयकुमार अहिरवार, राजा रजक, अंशुल, फरहान, राहुल, अंजलि, कृतिका, केशव, पूजा, पूनम, पलक सहित कई स्वयंसेवक इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर रहे है।