प्रसिद्ध कथावाचक पलक किशोरी और ऊर्जा गुरु आयुष गुप्ता की पहल से जन्माष्टमी से पहले वर्ल्डवाइड रिलीज होगा पहला भजन ‘श्याम नंद लाल’
इंदौर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। अनंत ऊर्जा सफर के संस्थापक एवं ऊर्जा गुरु आयुष गुप्ता, निर्माता और प्रसिद्ध कथा वाचक पलक किशोरी के साथ मिलकर भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित छह मनमोहक भजनों की एल्बम ‘कृष्ण सफ़र ’ लेकर आ रहे हैं। एल्बम के भजनों के माध्यम से भक्ति के साथ शांति, सकारात्मकता और ऊर्जा का संदेश लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। एल्बम का पहला भजन ‘श्याम नंद लाल’ जन्माष्टमी से पहले दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा। इस भजन को लेकर टीम में खासा उत्साह है। एल्बम की रिकॉर्डिंग इंदौर स्थित आल्प्स स्टूडियो में की गई है, जबकि इंदौर में जल्द ही एल्बम की विशेष रिलीज भी आयोजित की जाएगी।
‘श्याम कृष्णास’ एल्बम की खास बात यह है कि कथावाचक पलक किशोरी ने इसमें अपनी मधुर आवाज दी है। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से जुड़े छह भजनों को उनकी आवाज में प्रस्तुत किया गया है। ऊर्जा गुरु आयुष गुप्ता के मार्गदर्शन में तैयार हो रही यह एल्बम श्रोताओं को भक्ति और आध्यात्मिकता से जोड़ने का प्रयास करेगी।
‘श्याम कृष्णास’ में कुल छह भजनों को शामिल किया गया है, जो भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और उनके विभिन्न स्वरूपों को संगीत के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। एल्बम के निर्माण में संगीत टीम के बृजेश तिवारी, अनुराग, मोहिनी और अंजली का महत्वपूर्ण योगदान है।
अनंत ऊर्जा सफर के संस्थापक ऊर्जा गुरु आयुष गुप्ता लंबे समय से आध्यात्मिक ऊर्जा, ध्यान और सकारात्मकता के माध्यम से लोगों तक शांति एवं ऊर्जा का संदेश पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उनका कहना है कि संगीत और भक्ति मन को सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। ‘श्याम कृष्णास’ एल्बम के जरिए भी यही संदेश दुनिया भर के लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
एल्बम से जुड़े निर्माताओं के अनुसार, ‘श्याम नंद लाल’ के बाद ‘श्याम कृष्णास’ के अन्य भजन भी रिलीज किए जाएंगे। जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर करने वाली यह एल्बम संगीत और आध्यात्मिकता के क्षेत्र में एक विशेष प्रस्तुति के रूप में सामने आएगी।

More Stories
जिद करके मांगा बोल्ड रोल, बिना झिझक दिए इंटीमेट सीन; एक्ट्रेस बोलीं- परिवार को लगा धक्का
ओह माय डॉग! पॉ पेट्रोल: द डायनो मूवी से लेकर द लैंड बिफोर टाइम तक — 5 दहाड़ती फिल्में जो हर परिवार को साथ देखनी चाहिए
फैमिली कोर्ट के बाहर दिखीं सुनीता आहूजा, बेटे यश ने संभाला; तलाक की अटकलें तेज