कवर्धा
छत्तीसगढ़ सरकार के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के बोड़ला नगर पंचायत और जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतों के विकास कार्यो के लिए 07 करोड़ 80 लाख 92 हजार रूपए की सौगात दी। मंत्री श्री अकबर ने बोड़ला जनपद पंचायत के 66 ग्राम के विकास कार्य के कलए लिए 04 करोड़ 47 लाख 56 हजार रूपए और बोड़ला नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो के लिए 03 करोड़ 33 लाख 36 हजार रूपए की लागत से 62 कार्यो का विधिवत भूमिपूजन किया।
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि क्षेत्रों का विकास करना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं की जानकारी मिलती है। उनकी मांगों के अनुरूप विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किया गया है, जिसका आज भूमिपूजन किया गया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य होने से क्षेत्र का विकास होगा। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि हमने जो वादा किया था उन सभी वादों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पूरे किए गए सभी वायदे के बारे में लोगों को विस्तार से भी बताया। उन्होंने कहा की गांव के साथ-साथ नगर का समुचित विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में अनेक योजनाएं बनाई गई है। कार्यकम में नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, उपाध्यक्ष, पार्षदों और ग्राम पंचायत के सरपंचों ने इस सौगात के लिए मंत्री श्री अकबर का आभार प्रकट किया है।

More Stories
ED की भंसाली और नाहटा ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई, कई प्रतिष्ठानों पर दबिश; दस्तावेज खंगाले
तिरंगा यात्रा के दूसरे दिवस माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने किया यात्रा का शुभारंभ
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की